फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई पर भड़के परिजन

Thu, 25 Aug 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरहिंद नहर से युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस की ओर से 174 की कार्रवाई करने पर परिजन भड़क गए। मृतक  के परिजनों ने संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष एमसी विजय कुमार की अगुवाई में थाना कैनाल में धरना देकर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


लोगों ने मांग की कि उक्त मामले में खुदकुशी के बजाय हत्या का मामला दर्ज किया जाए और आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। बाद में अधिकारियों ने मौके पर पहुंच लोगों को अज्ञात आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त किया गया।

बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाला अमन कुमार (17) बीती 22 अगस्त को अचानक लापता हो गया था। 23 अगस्त को उसकी साइकिल और चप्पलें सरहिंद नहर के किनारे मिली तो समाजसेवी संस्थाओं ने उसकी नहर में तलाश शुरू की। बीते दिन उसका शव गांव नंदगढ़ के पास नहर से मिल गया।
विज्ञापन


ओमकरन शर्मा ने आशंका जताई है कि किसी ने उनके बेटे अमन की हत्या कर उसका शव नहर में फेंका है। उधर पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव परिजनों के हवाले कर दिया, जिससे परिजन भड़क गए। धरने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी एचएस मान ने परिजनों को आश्वासन दिया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गंभीरता से जांच की जाएगी। इसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें