फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पार्षदों के पतियों की दखलअंदाजी को लेकर हंगामा 

Fri, 27 May 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
कैप्शन : नगर कौंसिल मानसा की हरचंद सिंह लोंगोवाल लाईब्रेरी में रखी बैठक का बायकाट करके बाहर आते हुए पार्षद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर काउंसिल मानसा की ओर से शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नए मुुद्दों कोे लेकर महिला पार्षदों के पतियों की ओर से दखलअंदाजी को लेकर हंगामा हो गया। कुछ पार्षदों ने बैठक में मांग रखी कि जो महिला पार्षद हैं, उनको बैठक में बिठाया जाए, उनके पतियों को नहीं। काउंसिल के कार्यकारी अध्यक्ष गुरमेल सिंह ठेकेदार का कहना है कि महिला पार्षद को ही बैठक में बैठने की इजाजत है। उनके पतियों को सिर्फ सत्कार दिया जाता है।
विज्ञापन


विकास कामों के मुद्दे, सड़कों की मुरम्मत समेत अन्य नई योजनाओं के लिए शुक्रवार को नगर काउंसिल मानसा की ओर से हरचंद सिंह लोंगोवाल लाइब्रेरी में बैठक रखी गई थी। इस दौरान जब विकास कार्य की बात चली तो पार्षद मुकंद सिंह, बिंदर सिंह और सुरेश रानी ने कहा कि उनके सामने पेश किए गए प्रस्तावों से वह सहमत नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि अधिकतर पार्षदों की ओर से मनमर्जी से पहले से चले आ रहे प्रस्तावों और कामों को प्रवानगी देकर उनमें बदलाव किया जा रहा है। इसके साथ काउंसिल की आमदनी कम होगी। उन्होंने कहा कि वह तब तक बैठक में नहीं बैठेंगे, जब तक महिला पार्षदों के पति बैठक से बाहर नहीं होते।
विज्ञापन


नगर काउंसिल के कार्यकारी अध्यक्ष गुरमेल सिंह ठेकेदार का कहना कि बैठक विकास कार्य के लिए रखी गई थी, जिसमें कुछ भी निजी नहीं। जो पार्षद चले गए उनको कैसे रोका जा सकता है। तीन पाषदों ने मीटिंग का बायकाट किया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें