फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग पर डीएमसी अस्पताल के बाहर प्रदर्शन

Mon, 11 Apr 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
माकपा ने राज्यपाल को पत्र लिखकर बढ़ोतरी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देने की मांग की है।
विज्ञापन
 डीएमसी अस्पताल के पास सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल होने के बाद जान गंवाने वाली महिला बिजली देवी (48) के परिजनों ने डीएमसी अस्पताल के पास पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि उन्होंने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हो गए।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे सुमित जायसवाल ने कहा कि बिजली देवी मूल रुप से बिहार के जिला पूर्णिया की रहने वाली थी। रविवार देर शाम वह पैदल ही डीएमसी अस्पताल के पास किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। उसे पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सुमित ने कहा कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस को फोटो और वीडियो दिखा दिया था कि किस वाहन से बिजली टकराई और उसकी मौत हुई है। इसके बावजूद पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में थाना डिवीजन आठ के एसएचओ सब इंस्पेक्टर राजेश ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें