फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के खिलाफ विरोध का सिलसिला जारी

Sat, 10 Sep 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना में सीनियर कार्यकर्ता केजरीवाल को मांगपत्र देने जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के विरोध का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को एक तरफ जहां यूथ कांग्रेसियों ने केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया, वहीं पार्टी के पुराने वालंटियरों ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ट्रेड ट्रांसपोर्ट एंड इंडस्ट्री विंग ने भी अनदेखी का आरोप लगाते हुए उनसे नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेसी नेताओं ने शनिवार को गांव झांडे स्थित फार्म हाउस में धरना दिया और केजरीवाल व भगवंत मान के खिलाफ नारेबाजी की। यूथ नेताओं ने काली पट्टियां बांध रखी थीं। उनका तर्क था कि पार्टी के कार्यकर्ताओं पर केजरीवाल का कोई कंट्रोल नहीं है, वे मनमानियां कर रहे हैं। केजरीवाल भी गरीबों को भिखारी कह रहे हैं। इससे जनता में रोष बढ़ रहा है।

वहीं शनिवार को पार्टी की शिकायतें लेकर पहुंचे नेताओं को जब फार्म हाउस के अंदर जाने से रोका गया तो उन्होंने फार्म हाउस के बाहर खड़े होकर ही अपनी भड़ास निकाली और केजरीवाल को सौंपने के लिए लाया गया शिकायतों का पुलिंदा मीडिया को सौंप दिया। 
विज्ञापन


शुरुआत से ही आम आदमी पार्टी से जुड़े कर्नल डॉ. डीएस ग्रेवाल, डॉ. अमनदीप सिंह बैंस, बीएस चाहल, इंद्रजीत सिंह, इंजीनियर एमएस बोपाराय समेत कुछ नेता शनिवार को केजरीवाल से मिलने के लिए झांडे स्थित विक्टोरिया फार्म पहुंचे थे। वह केजरीवाल को पार्टी के भीतर चल रही गड़बड़ियों का तीन पेज का पुलिंदा सौंपना चाहते थे, लेकिन बाहर खड़े वालंटियर्स ने उन्हें अंदर जाने की मंजूरी नहीं दी। 

इन नेताओं का कहना था कि पार्टी की ओर से 32 में से 25 उम्मीदवार गलत घोषित किए गए हैं। वह पार्टी की ओर से घोषित सिद्धांतों से मेल नहीं खाते, इसलिए उन्हें बदला जाना चाहिए। डॉ. ग्रेवाल ने कहा कि दुर्गेश पाठक ने एक अखबार को दिए बयान में कहा था कि जिस दिन वालंटियर्स उन्हें कहेंगे, वह दिल्ली लौट जाएंगे।

अब 150 से अधिक वालंटियर्स ने उन्हें लिखकर दिया है, तो वह दिल्ली चले जाएं। आम आदमी पार्टी के ट्रेड, ट्रांसपोर्ट एंड इंडस्ट्री विंग के कई पदाधिकारी भी अनदेखी के कारण नाराज दिखे। 

विंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुरिंदर सिंह का कहना है कि उन्होंने कुछ माह पहले विंग की जिम्मेदारी संभाली थी। पांच जुलाई को गुरुनानक देव भवन में पार्टी का कार्यक्रम भी आयोजित कराया था। इसके अलावा पार्टी के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए, बावजूद इसके केजरीवाल के मौजूदा लुधियाना दौरे के दौरान उनको नहीं बुलाया गया।

यहां तक कि इंडस्ट्री के साथ हुई बैठक के लिए भी कोई निमंत्रण नहीं दिया गया। सुरिंदर सिंह ने कहा कि पुराने लोगों की अनदेखी करना उचित नहीं है। सुरिंदर सिंह ऑटो पार्ट्स निर्माता कंपनी जीएस ऑटो इंटरनेशनल के एमडी हैं। इसके अलावा वे गुरु नानक पब्लिक स्कूल प्रबंधन में भी महासचिव हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें