फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की बदबू से परेशान लोगों ने निकाला रोष मार्च

Tue, 22 Mar 2016 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
बठ‌िंडा में कूड़ा डंप के ‌खिलाफ रोष मार्च निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानसा रोड पर बने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की बदबू से परेशान आसपास की 12 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों का प्लांट हटवाने के लिए चल रहा आंदोलन मंगलवार को बढ़ गया।
विज्ञापन


इस दौरान प्लांट के साथ लगते कॉलोनियों के लोगों व गांववासियों ने काली पट्टी बांधकर शहर में रोष मार्च निकाला। इसके बाद उन्होंने नगर निगम कार्यालय के सामने कई घंटे धरना लगाकर निगम और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें एक हजार से अधिक लोग शामिल थे। कूड़ा डंप हटाओ मोर्चा ने नगर निगम और जिला प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए रास्ता जाम करने की चेतावनी दी है।

मोर्चा के कनवीनर जीत सिंह जोशी ने चेतावनी दी कि अगर दो सप्ताह में प्लांट बंद नहीं किया गया तो मोर्चा मानसा रोड से कचरा प्लांट की ओर जाने वाले रास्ते पर धरना लगा देगा। शहर से कचरा लेकर आने वाले वाहनों को प्लांट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। जोशी के अनुसार प्रशासन कचरा प्लांट हटाने का आश्वासन दे रहा है, लेकिन प्लांट नहीं हटाया जा रहा है। इस वजह से बदबू से परेशान लोगों के मोर्चे ने संघर्ष करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें