फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी पर राजनीति से पार नहीं होगी बादलों की नैय्या: बैंस

Tue, 22 Mar 2016 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
सिमरजीत सिंह बैंस - फोटो : file
विज्ञापन
टीम इंसाफ के प्रमुख और आजाद विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने सतलुज यमुना लिंक नहर के मामले में बादल परिवार पर भद्दी चालें चलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बाबा दीप सिंह नगर में टीम इंसाफ की रैली में बैंस ने कहा कि चुनावी माहौल में बादल परिवार अब जनता को गुमराह करने की चाल चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पानी पर राजनीति करके आगामी विधानसभा चुनावों में बादल परिवार की नैय्या पार होने वाली नहीं है। बैंस बोले कि पंजाब के पानी को लेकर बादल परिवार सिर्फ और सिर्फ लोगों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश में लगा हुआ है।
विज्ञापन


इनेलो के विधायकों का विधानसभा में दाखिल होने की कोशिश करना भी एक चाल थी। उन्होंने कहा कि बादल सरकार की ज्यादतियों से तंग आए पंजाबी अब उन पर बिल्कुल भी यकीन नहीं करेंगे। टीम इंसाफ के व्यापार विंग की तरफ से आयोजित किए गए इस समारोह में दौरान बड़ी संख्या में इलाका निवासियों ने हिस्सा लिया। व्यापार विंग के चेयरमैन ऋषिपाल सूद, प्रधान गुरनीतपाल सिंह पाहवा के नेतृत्व में इलाका निवासियों की तरफ से विधायक बैंस का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें