फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटीए का बकाया न देने पर पेंशनर्ज का प्रदर्शन

Fri, 06 May 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
पीएयू पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से यूनिवर्सिटी अधिकारियों को जुलाई 2015 और जनवरी 2016 से एलटीए के बकाया पांच मई 2016 तक देने का जो अल्टीमेटम दिया गया था, वह पूरा नहीं हो पाया है। इस कारण करीब 400 पेंशनर्ज ने पीएयू अधिकारियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रैली निकाली। पीएयू के स्टूडेंट होम से नारेबाजी करते हुए पेंशनर्स थापर हाल पहुंचे।
विज्ञापन


नेताओं ने बताया कि यूनिवर्सिटी के सेवा मुक्त मुलाजिमों की बनाई सांझी फेडरेशन की ओर से बार बार पीएयू के वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार और कंट्रोलर को पत्र लिखकर और जुबानी भी यह एलटीए जारी करने की अपील की जा चुकी है। किसी भी अधिकारी ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया।

पीएयू पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के आसा सिंह और चमन लाल जिंदल ने कहा कि पीएयू अधिकारियों के खिलाफ 10 मई को भी प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर महिंदर सिंह, मलकीत सिंह, करतार सिंह, डीपी मोड़, तरसेम सिंह, मंगल सिंह और निर्मल सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें