फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों की मनमानी के ख्ािलाफ आठ घंटे तक स्कूल के बाहर डटे पेरेंट्स

Mon, 02 May 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना में प्रदर्शन करते अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निजी स्कूलों की ओर से फीसों को लेकर की जा रही मनमानी का विरोध थम नहीं रहा है। पेरेंट्स लगातार स्कूलों के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन डीसी के आदेशों के बावजूद निजी स्कूलों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा।
विज्ञापन


सोमवार को बीसीएम 32 सेक्टर पेरेंट्स एसोसिएशन ने बीसीएम स्कूल चंडीगढ़ रोड के बाहर आठ घंटे तक रोष प्रदर्शन किया। सुबह छह बजे शुरू हुआ यह प्रदर्शन दोपहर दो बजे तक चला। प्रदर्शन के दौरान स्कूल वैन में आए बच्चों को वापस भेज दिया गया, जबकि किसी भी अध्यापक को स्कूल के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। प्रिंसिपल डीपी गुलेरिया ने पेरेंट्स की मांगों को मैनेजमेंट के आगे रखने का आश्वासन दिया।  

पेरेंट्स एसोसिएशन के सदस्य राजीव शर्मा ने बताया कि पिछले 20 दिनों से स्कूल को डीसी द्वारा दिए आदेशों को लागू करने के बारे में कहा जा रहा है। स्कूल को अल्टीमेटम भी दिया गया। पेरेंट्स ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रिंसिपल की ओर से डिप्टी सीएम तक पहुंच की धौंस दिखाकर पेरेंट्स को डराया गया। सोमवार को पेरेंट्स ने तंग आकर सुबह छह बजे ही स्कूल के चारों गेटों के आगे प्रदर्शन शुरू कर दिया। बच्चों और टीचर्स को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। 
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे प्रिंसिपल डीपी गुलेरिया ने पेरेंट्स से मीटिंग की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पिछले साल जो फीस रखी गई थी, पेरेंट्स वह जमा करवा दें। बाकी एनुअल चार्ज का 50 प्रतिशत जमा करवा दें। स्कूल मैनेजमेंट का जो फैसला होगा, उसके मुताबिक फीसों को एडजस्ट कर लिया जाएगा। उन्हें मैसेज भी कर दिया जाएगा।

पेरेंट्स ने बताया कि अभी तक पेरेंट्स को कोई भी मैसेज नहीं आया है। अगर स्कूल की ओर से मैसेज नहीं आया तो मंगलवार को वह फिर से स्कूल के बाहर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर रजिंदर गिल, हरकिरत सिंह, सुनील आनंद, बलजीत सिंह, नवदीप बजाज और संदीप विज मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें