फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज के खुले मैनहोल के खिलाफ दो घंटे तक जताया विरोध, बच्चे के गिरने से भड़के लोग

विज्ञापन
बस्सी पठाना के तहसीलदार अवतार सिंह, एसएचओ मनप्रीत सिंह दयोल, जेई सतिंदर सिंह लोगों को शांत करते ह? - फोटो : GOBINDGARH
विज्ञापन
बस्सी पठाना शहर के वाल्मीकि मोहल्ला में सीवरेज बोर्ड की ओर से विभिन्न स्थानों पर बने सीवरेज के मैनहोल खुले पड़े हैं। इनको ढकने के लिए बुधवार को इलाके के लोगों ने दो घंटे धरना देकर सीवरेज बोर्ड खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि दो दिन पहले सीवरेज बोर्ड द्वारा खुली छोड़ी गई एक हौदी में अचानक एक बच्चा गिर गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इसको लेकर एससी मोर्चा नेता राजीव कुमार ने लोगों के साथ लेकर सीवरेज बोर्ड, नगर काउंसिल व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। यह धरना करीब दो घंटे चला। जिसमें भाजपा के मंडलाध्यक्ष हरमेश शर्मा व आम आदमी पार्टी से नेता इंद्र कुमार इंद्री भी शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मौके राजीव कुमार, जगदीश भल्ला व राकेश कुमार रोकी ने बताया कि सीवरेज बोर्ड द्वारा इस रोड पर विभिन्न जगहों पर बड़ी-बड़ी गहरीं होदियां बनाकर खुली छोड़ दीं गई हैं। इसके बाद पहुंचे तहसीलदार अवतार सिंह, एसएचओ मनप्रीत सिंह दयोल, जेई सतिंदर सिंह द्वारा मोहल्ला निवासियों को आश्वासन दिया गया कि तीन दिन में वाल्मीकि नगर में करीब छह माह से रुका हुआ काम शुरू करवा दिया जाएगा। इसके अलावा गोशाला रोड पर मिट्टी डालकर इसे चलने योग्य बनाने के अलावा पानी की निकासी का प्रबंध करने के साथ साथ सड़क के निर्माण का कार्य भी शुरू करवा दिया जाएगा। इस तरह पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने धरना हटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें