फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने पैसे ठगने वाली कंपनियों के खिलाफ मोर्चा खोला

Wed, 08 Jun 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना के चतर पार्क में इंसाफ संस्‍था के सदस्य रोष प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिट फंड कंपनियों की ओर से रियल स्टेट के नाम पर इकट्ठा की गई अरबों की कमाई वापस न मिलने पर इंसाफ की आवाज आर्गनाइजेशन की ओर से चतर सिंह पार्क में रोष रैली की गई।
विज्ञापन


इसकी अध्यक्षता आर्गनाइजेशन के पंजाब प्रधान महिंदरपाल सिंह दानगढ़ ने की। 

इस दौरान विभिन्न कंपनियों के खातेदारों तथा वर्करों की ओर से शक्ति प्रदर्शन किया गया। चतर सिंह पार्क में मीटिंग के बाद भारत नगर चौक तक रैली निकाली गई। जहां करीब दस मिनट तक जाम लगाकर नारेबाजी की गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी ने मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा गया। मौके पर वरिष्ठ आप नेता एचएस फुलका भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। 

पंजाब प्रधान महिंदरपाल सिंह, चेयरमैन कुलवंत सिंह, जनरल सेक्रेटरी मनदीप सिंह, ललित शर्मा तथा दर्शन सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने दो फरवरी 2016 को यूनियन की ओर से किए जा रहे संघर्ष की बदौलत फैसला सुनाते हुए देश के निवेशकों के ठगे 49100 करोड़ रुपये वापस करके दो अगस्त तक बनाई गई जस्टिस आरएम लोढ़ा कमेटी के जरिए वापस करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


चार माह बीत चुके हैं लेकिन निवेशकों के पैसे वापस करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की। नेताओं ने चेतावनी दी की अगर राजनीतिक पार्टियों ने लोगों के हक की कमाई वापस न दिलाई तो वह इसका खामियाजा 2017 के विधानसभा चुनावों में भुगतने के लिए तैयार रहें।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें