लुधियाना में भाजपा के उत्तर प्रदेश के उप प्रधान दया शंकर द्वारा बसपा मुखी कुमारी मायावती पर की आपशब्द टिप्णी के विरोध में बसपा के कार्यकर्ता रोष प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के उत्तरप्रदेश उपप्रधान दया शंकर द्वारा बसपा प्रमुख मायावती पर की गई अभद्र टिप्णी का मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा। जमालपुर चौक में विधान सभा हलका साहनेवाल की बसपा इकाई ने कुछ अन्य संगठनों को साथ लेकर रोष मार्च निकाला। इसके बाद मानवीय चेन बनाकर आरएसएस, इसके मुखी मोहन भागवत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दया शंकर सिंह का पुतला फूंका।
बसपा वर्करों की अगुवाई कर रहे मंडल कोआर्डिनेटर मास्टर रामानंद, हलका इंचार्ज रजिंदर और मैंबर ब्लॉक समिति लाभ सिंह ने कहा कि आरएसएस के राज्य में दलितों को मारा जा रहा है। बसपा मुखी के खिलाफ गंदी शब्दावली का इस्तेमाल करके भाजपा के नेता ने दलितों का अपमान किया है।
नेताओं ने बाबा साहिब अंबेडकर के प्रति गलत शब्दावली इस्तेमाल करने वाले संसदीय सचिव विरसा सिंह वल्टोहा के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तारी करने की मांग की। इस मौके पर कमलजीत सिंह, परमेश्वर, सुरिंदर कौर, लालती, सुखविंदर सिंह, रामलोक, नरेश बसरा और बंसीलाल मौजूद रहे।