फोटो कैप्शन: बिजली के रेट बढने को लेकर रविवार को परसराम नगर चौंक पर गले में बल्ब की माला डालकर सरका
- फोटो : BATHINDA
प्रदेश सरकार की ओर से बढ़ाई गई बिजली की दरों के खिलाफ रविवार को लोग सड़कों पर उतर आए। रविवार को इसी विरोध के तहत परसराम नगर चौक पर स्थानीय लोगों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए टायर फूंके। पूर्व पार्षद विजय कुमार ने गले में बल्ब की माला डालकर नारेबाजी की।
पूर्व पार्षद विजय कुमार ने कहा कि कांग्रेस ने सता में आने से पहले कैप्टन ने ललकार रैली के जरिए लोगों से प्रदेश में बिजली सस्ती देने का वादा किया था। जैसे ही कांग्रेस सता में आई तो बिजली के रेट बढ़ा दिए। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार आने वाले अप्रैल में बिजली के रेट ओर बढ़ाने जा रही है। इससे पूरे देश में से पंजाब ऐसा सूबा बन जाएगा, जहां दस रुपये प्रति यूनिट बिजली मिलेगी।
सरकार के खिलाफ बिजली रेट बढ़ने को लेकर प्रर्दशन कर रहे पूर्व पार्षद विजय ने लोगों को आह्वान किया कि घरों में बैठने से सरकार मनमर्जी करेगी। घरों से बाहर निकलो और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करो।