फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी के फ्लैक्स बोर्ड फाड़ने पर आप वर्करों ने निकाला मार्च

Mon, 01 Aug 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : file
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के वर्करों की ओर से शहर में कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ लगाए बोर्ड शिअद यूथ विंग के वर्करों द्वारा उतारकर फाड़ने के मामला सोमवार को उस समय काफी गर्मा गया जब जिले भर के आप वर्करों ने कचहरी चौक में एकत्रित होकर धरना दिया व रोष डीसी दफ्तर तक रोष मार्च निकालकर डीसी को कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


यह रोष मार्च आप के सीनियर नेता मास्टर प्रेम कुमार और ट्रांसपोर्टर कुलदीप सिंह काला ढिल्लों के नेतृत्व में निकाला गया। इन नेताओं ने कहा कि यूथ अकाली दल सत्ता के नशे में गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। हर किसी को लोकतंत्र में आवाज उठाने का हक है, लेकिन अकाली दल वाले उनके द्वारा लगाए फ्लैक्स बोर्ड उतार कर लोकतंत्र की आवाज दबा रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


समूह आप वर्करों ने आप के फ्लैक्स बोर्ड फाड़कर फेंकने वाले यूथ अकाली वर्करों पर कार्रवाई की मांग को लेकर डीसी भूपिंदर सिंह राय को ज्ञापन सौंपा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें