फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: लुधियाना में भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा की तैयारी बैठक

Wed, 23 Sep 2026 10:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। भाजपा लुधियाना के जिला कार्यालय में बुधवार को एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने की। पंजाब भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु इसमें विशेष रूप से शामिल हुए। सुनील मौदगिल ने बताया कि नशा मुक्त पंजाब यात्रा 29 सितंबर को लुधियाना पहुंचेगी।
विज्ञापन

यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। हर्ष शर्मा को संयोजक और सुमित टंडन को सह संयोजक बनाया गया है। 29 सितंबर को लुधियाना की दो विधानसभाओं में भाजपा के नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 30 सितंबर को जालंधर में यात्रा के समापन कार्यक्रम की रैली होगी। इस रैली में लुधियाना से हजारों भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। यात्रा का उद्देश्य पंजाब को नशामुक्त करना और युवाओं को जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें