फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: आरएस स्कूल में उत्साह पूर्वक मनाया गया प्रकाश उत्सव, प्रथम गुरु के जीवन पर डाला प्रकाश

Tue, 04 Nov 2025 01:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

स्कूल की पंजाबी अध्यापिका बलविंदर कौर ने अपने विचारों द्वारा श्री गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला। बारहवीं की छात्रा हरप्रीत कौर ने गुरु जी के जीवन से संबंधित एक कविता प्रस्तुत की।
विज्ञापन
आर एस स्कूल में आयोजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शास्त्री नगर में मुख्याध्यापिका शुभ लता की अध्यक्षता में श्री गुरु नानक देव का प्रकाश उत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंच का संचालन मनजीत कौर ने किया। 
विज्ञापन


स्कूल की पंजाबी अध्यापिका बलविंदर कौर ने अपने विचारों द्वारा श्री गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला। बारहवीं की छात्रा हरप्रीत कौर ने गुरु जी के जीवन से संबंधित एक कविता प्रस्तुत की। इस अवसर पर संगीत विभाग की ओर से एक शब्द गायन प्रस्तुत किया गया। जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

स्कूल की मुख्याध्यापिका शुभ लता ने विद्यार्थियों के प्रयासों और कार्यक्रम संचालिका जसविंदर कौर की प्रशंसा की तथा सभी को गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को गुरु जी के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें