फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंड ग्रेनेड मामला : अजय का लुक आउट नोटिस जारी करने की तैयारी

Tue, 04 Nov 2025 01:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। हैंड ग्रेनेड बरामदगी मामले में कमिश्नरेट पुलिस की टीमें लगातार जांच को आगे बढ़ा रही है। हैंड ग्रेनेड को अमृतसर से लुधियाना पहुंचाने में फोन के जरिये अपनी अहम भूमिका निभाने वाले अजय मलयेशिया के रिश्तेदारों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा था। सूत्रों के अनुसार रिश्तेदारों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने अजय का लुक ऑउट नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है ताकि उसे भारत वापस लाया जा सके। अजय के भाई पुलिस रिमांड पर है।
विज्ञापन

हैंड ग्रेनेड के साथ पहले दिन गिरफ्तार किए गए कुलदीप सिंह, रमनीक सिंह और अन्य तीन को पुलिस ने पेश कर तीन दिन का रिमांड बढ़ाया है। इसके साथ साथ सभी आरोपियों को आमने सामने बैठा कर पूछताछ की गई। अजय के भाई विजय और करणवीर ने पुलिस को बता दिया है कि वह कुलदीप, रमनीक और शेखर व अन्य को नहीं जानते। वे अजय के संपर्क में कैसे आए, उन्हें नहीं पता। अजय की तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस ने अब उस पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अजय पर अभी कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। पुलिस ने उसका पिछला रिकॉर्ड खंगाला है। पुलिस टीम राजस्थान में उसके घर पर भी जाकर आई है। पता चला है कि अजय करीब 2021-22 में मलयेशिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, मलेशिया में अजय सिक्योरिटी गार्ड है। पैसों के लालच में आकर वह हैंड ग्रेनेड तस्करी के अपराध में शामिल हुआ है। अजय के भारत आने पर ही पूरा राज खेलेगा कि वह किसके इशारे पर हैंड ग्रेनेड लुधियाना में भेज रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें