फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पंजाब में ईडी की दबिश पर सियासी टकराव तेज, निशाने पर भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी के प्रभारी मनीष सिसोदिया बोले, विधायक को मंत्री पद का लालच देकर भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाते रहे अधिकारी
विज्ञापन

तलाशी में कुछ नहीं मिलने के बावजूद 48 घंटे तक विधायक के घर बैठे रहे अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मोगा से आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दबिश को लेकर पंजाब में सियासी टकराव तेज हो गया है। आप ने शुक्रवार को भाजपा पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और विपक्षी विधायकों पर पार्टी बदलने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया।
पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि 48 घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान कुछ भी बरामद नहीं हुआ। इसके बावजूद ईडी के अधिकारी विधायक के घर पर बैठे रहे और उन्हें भाजपा में शामिल होने पर मंत्री पद देने का प्रस्ताव दिया गया।
विज्ञापन

सिसोदिया ने आरोप लगाया कि विधायक और उनके परिवार को उनके ही घर में परेशान किया गया। उनके मुताबिक, विधायक के अलावा उनके सात रिश्तेदारों के यहां भी तलाशी ली गई। बुजुर्ग मामा-मामी को भी परेशान किया गया। उन्होंने दावा किया कि विधायक के घर की तलाशी दो-तीन घंटे में पूरी हो गई थी, लेकिन इसके बाद भी अधिकारी वहां करीब 48 घंटे तक मौजूद रहे। सिसोदिया ने सवाल उठाया कि कार्रवाई जांच के लिए थी या विधायक को भाजपा में शामिल कराने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से की गई थी।
विज्ञापन

मंत्री बोले, दबाव के आगे नहीं झुकीं विधायककैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि ईडी की कार्रवाई में कुछ नहीं मिलने के बावजूद विधायक को बड़े पदों का लालच देकर भाजपा में शामिल कराने की कोशिश की गई। उन्होंने दावा किया कि डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा अपने सिद्धांतों पर अडिग रहीं। चीमा ने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब की बेटियों को न तो धमकियों से डराया जा सकता है और न ही बड़े पदों का लालच देकर खरीदा जा सकता है। हरभजन सिंह ईटीओ ने आरोप लगाया कि जब विपक्षी दल राजनीतिक रूप से जनादेश को चुनौती नहीं दे पाते तो जांच एजेंसियों का सहारा लेते हैं। कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने भी कहा कि न तो 48 घंटे की रेड और न ही पद का कथित लालच विधायक का हौसला तोड़ सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें