फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों पर लाठीचार्ज सरकार की तानाशाही का प्रमाण : परगट

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव पेज... परगट सिह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह ने संगरूर में नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कंप्यूटर शिक्षकों पर पुलिस के लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे भगवंत मान सरकार की तानाशाही और संवेदनहीनता का प्रमाण बताया।
परगट सिंह ने कहा कि अपने जायज अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर पुलिस बल का इस्तेमाल करना शर्मनाक है। पुलिस कार्रवाई में शिक्षक कुलदीप सिंह के पैर में तीन फ्रैक्चर होना और एक महिला शिक्षक की आंख में गंभीर चोट लगना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जो शिक्षक देश और समाज का भविष्य संवारते हैं, उन्हें अपने हक के लिए सड़कों पर संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने और उचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही बल प्रयोग के लिए जिम्मेदार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। परगट सिंह ने कहा कि शिक्षकों की मांगों का समाधान बातचीत से होना चाहिए न कि दमनकारी कार्रवाई से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें