फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकालियों को धमका रहे पुलिस अधिकारी : मलूका

विज्ञापन
बठिंडा में वार्ता करते पूर्व मंत्री मलूका। - फोटो : BATHINDA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बठिंडा। अकाली दल के पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने शनिवार को आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारी तंत्र के बलबूते पर निगम चुनाव जीतने का प्रयास करेगी। मलूका ने पत्रकार वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि सिविल प्रशासन तो पहले ही सरकार की कठपुतली बनकर काम कर रहा है। अब पुलिस प्रशासन भी कांग्रेस सरकार के इशारे पर काम कर रहा।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि जिला पुलिस के कुछ अधिकारी शिअद के प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं को को धमका रहे हैं, जिस के बारे में उनके पास पूरे सबूत हैं। उन्होंने राज्य चुनाव आयोग से मांग की कि शिअद की तरफ से की गई शिकायत पर ऐसे पुलिस अधिकारियों को चुनाव से पहले बदला जाए, जो सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। वहीं एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क ने कहा कि मलूका के आरोप बेबुनियाद हैं। पुलिस निष्पक्ष तरीके से ड्यूटी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें