लुधियाना से करीब 35 किलोमीटर दूर गांव एतिआणा की 162 एकड़ जमीन में बनकर तैयार हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने से लुधियाना के कॉरपोरेट घरानों और बड़े छोटे कारोबारियों को फायदा होगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जुलाई को हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने लुधियाना के बचत भवन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।
विज्ञापन
एयर इंडिया विस्तारा एयरलाइन्स प्रथम चरण में दिल्ली के लिए उड़ान शुरू करेगी। पहले हफ्ते में दो फ्लाइट्स दिल्ली अप डाउन करेगी। उसके बाद ट्रैफिक के अनुसार उड़ानों की संख्या पर काम होगा।