संवाद न्यूज एजेंसी
मानसा। करीब 11 महीने पहले स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गए मानसा के युवक जतिन गर्ग की वाॅलीबाॅल खेलते समय नदी में डूबने से मौत हो गई। जतिन बॉल उठाते समय हादसे का शिकार हुआ। कई दिनों तक उसका कोई सुराग नहीं मिला और आखिरकार स्थानीय पुलिस ने एक हफ्ते बाद करीब 4 किलोमीटर दूर नदी में उसका शव बरामद किया। शव को भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जतिन गर्ग कनाडा जाने से पहले गुड़गांव में इंजीनियर की नौकरी करता था लेकिन बाद में वह पढ़ाई करने के लिए कनाडा चला गया। मृतक जतिन गर्ग के चाचा भूषण मत्ती, बलजीत शर्मा और प्रवीण टोनी शर्मा ने बताया कि जतिन गर्ग जतिन अपने दोस्तों के साथ वहां एक पार्क में वाॅलीबाॅल खेल रहा था। अचानक गेंद नदी में गिर गई। जतिन ने गेंद उठाने की कोशिश की और वह नदी में बह गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह बहाव तेज होने के कारण वह उसे बचा नहीं सके। एक हफ्ते बाद जतिन का शव 4 किलोमीटर दूर मैकआर्बर आईलैंड पार्क के पास नदी में मिला। मानसा में जन्मे जतिन गर्ग केपटाउन के थाम्पसन रिवर्स यूनिवर्सिटी में चेन मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहा था। जतिन गर्ग के पिता धर्मपाल मत्ती 2004 से चंडीगढ़ में रह रहे हैं। जतिन गर्ग का अंतिम संस्कार मानसा में ही किया जाएगा। शहर के समाजसेवी, संगठनों आदि ने जतिन गर्ग के निधन पर मत्ती परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
फोटोः17एमएसएन01 जतिन गर्ग।