फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन फीसदी महंगा होगा प्लाइवुड

Tue, 26 Nov 2013 10:56 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई की मार अब प्लाइवुड पर भी पड़ने जा रही है। पंजाब के प्लाइवुड निर्माताओं ने कीमतों में एक रुपये प्रति वर्ग फुट (तीन फीसदी) का इजाफा करने का फै सला किया है। यह वृद्धि तुरंत लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


यह ऐलान पंजाब प्लाइवुड मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन की मंगलवार को लुधियाना में हुई बैठक में किया गया। इससे पहले मई जून माह के दौरान भी प्लाइवुड दस फीसदी महंगा हुआ था।

 उद्यमियों ने एकमुश्त कर में सरकार द्वारा जोड़ी शर्तों पर नाराजगी जताई है। उद्यमियों का तर्क है कि कई शर्तों को सरकार ने वादा तोड़ कर जोड़ दिया है, जोकि उद्योग जगत को मंजूर नहीं हैं।
विज्ञापन


एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक जुनेजा का कहना है कि सरकार ने हरियाणा की तर्ज पर एकमुश्त कर के प्रावधान लागू करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन कई सख्त प्रावधान जोड़ दिए हैं। उनको पूरा करना संभव नहीं है। इस संबंध में सरकार से शीघ्र ही बातचीत की जाएगी।

एसोसिएशन के प्रधान इंद्रजीत सिंह सोहल ने कहा कि  सरकार के साथ बातचीत में तय हुआ था कि एकमुश्त कर की दर हर दूसरे साल पांच फीसदी बढ़ाई जाएगी। लेकिन सरकार ने वादा तोड़ते हुए इसे हर साल आठ फीसदी बढ़ाने का प्रावधान कर दिया है।

दूसरे उद्योग से एडवांस टैक्स नहीं लेने की बात की गई थी, अब एडवांस टैक्स की भी मांग की जा रही है। तीसरे एकमुश्त कर दस, बीस और तीस तारीख को जमा कराने को कहा जा रहा है। यह भी संभव नहीं है। सोहल ने कहा कि इन मुद्दों पर सरकार से बात की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें