फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के सामने धरना दे रही महिला ने जहर खाया

Sat, 19 Oct 2013 10:29 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में थाना दुगरी के सामने धरना दे रहे लोगों में से एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे तुरंत सीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया। महिला के पति को छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


लोग इसका विरोध कर रहे थे। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर परमजीत सिंह गिल ने थाना दुगरी के प्रभारी जतिंदरजीत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

 जानकारी के अनुसार टेंट हाउस के संचालक हरविंदर सिंह बग्गा को पिछले दिनों छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बनाया गया। उनके साथ शिअद यूथ विंग के मीत पाल सिंह दुगरी का भी नाम शामिल किया।

 इस मामले से भड़के लोगों नेशनिवार को थाने के सामने धरना दिया और सड़क पर जाम लगाया। बग्गा की पत्नी का आरोप है कि पुलिस ने उनके पति को नाजायज तौर पर फंसाया है। धरने के दौरान ही उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे हड़कंप मच गया और महिला को तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस कमिश्नर परमजीत सिंह गिल ने जांच के आदेश दिए हैं। दूसरी तरफ महिला के परिवार वालों ने इस मामले में गहन छानबीन कर न्याय की मांग की है। महिला की बेटी एवं बेटे ने कहा है कि राजनीतिक दबाव के कारण ही उनको परेशान किया जा रहा है।

जहर निगलने के दबाव में दर्ज किया है केस
दुगरी निवासी एक महिला ने 11 अक्तूबर को थाने के समक्ष जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। इसके बाद पुलिस ने हरविंदर सिंह बग्गा, मीत पाल एवं कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। यूथ अकाली नेताओं ने इसके खिलाफ थाने के बाहर धरना दिया।

दबाव में दर्ज किया है केस : दुगरी
 उधर मीत पाल दुगरी का कहना है कि पुलिस ने 11 अक्तूबर को महिला द्वारा आत्महत्या के प्रयास के बाद दबाव में आकर उनके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। उक्त महिला उनके मित्र बग्गा को ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रही है। दुगरी ने इस संबंध में मोबाइल के कुछ संदेश भी दिखाए। पुलिस ने जांच के लिए यह मामला साइबर क्राइम सेल को दे दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें