फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल के गुमशुदा बच्चे समेत चार काबू

Sat, 19 Oct 2013 10:25 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मासूमों को उठाकर उनको आगे महंगे दामों पर बेचकर मोटी कमाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस संबंध में पुलिस ने दो दंपतियों को काबू करके उनके कब्जे से ढाई साल के एक बच्चे को जालंधर से बरामद किया है।
विज्ञापन


इस बच्चे को आठ अक्तूबर को ईडब्ल्यूएस कालोनी लुधियाना के बाहर से उठाया गया था। गिरफ्तार दंपतियों में रानी एवं उसका पति दलजीत सिंह, कुलदीप कौर और उसका पति जगीर सिंह शामिल हैं। पुलिस को इस गिरोह की सरगना लक्ष्मी की तलाश है।

यह गिरोह उक्त बच्चे को आगे डेढ़ लाख रुपये में बेचने का सौदा कर रहा था। बच्चे को बरामद करके उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।

एडीसीपी क्राइम परमजीत सिंह पन्नू ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम चीमा चौक में मौजूद थी, तभी सूचना मिली की बच्चा उठाने वाला गिरोह इलाके में सक्रिय है।

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर पहले रानी को काबू किया। पूछताछ में पुलिस को पता चला किया गिरोह की सरगना लक्ष्मी है और यह गिरोह मासूम बच्चों को उठाकर उन्हें बेचने का काम करता है।
विज्ञापन


आठ अक्तूबर को उठाए ढाई साल के बच्चे समीर के बारे में पता चला कि उसे एक ठिकाने पर रखा गया है। पुलिस ने जब रेड की तो गिरोह की सरगना लक्ष्मी वहां पर नहीं मिली लेकिन टीम ने बच्चे को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में इस गिरोह के बारे में और कई जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें