फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72वें सेना दिवस के उपलक्ष्य पर मिनी मैराथन का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
72वें सेना दिवस के उपलक्ष्य पर लुधियाना में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें 100 से अधिक सेना के जवानों एवं 600 से अधिक नौजवानों एवं शहरवासियों ने भाग लिया। सुबह 6 बजे रवाना हुई मैराथन गुरु नानक स्टेडियम से दुर्गा माता मंदिर, भारत नगर चौक, भाई वाला चौक, घुमार मंडी से होते हुए वापस गुरु नानक स्टेडियम पहुंच समाप्त हुई। मैराथन का आयोजन लुधियाना के ढोलेवाल स्थित मिलिट्री कांप्लेक्स में तैनात वज्र एयर डिफेंस की ओर से कराया गया। मुख्य मेहमान स्टेशन कमांडर बिग्रेडियर मनीश अरोड़ा ने कहा कि मैराथन का आयोजन करने का मुख्य मकसद देश वासियों में देश भक्ति की भावना को मजबूत करना और नौजवानों को सेना से जुड़ने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना देश व देशवासियों के लिए हमेशा हाजिर है। नौजवानों को भारतीय सेना का हिस्सा बन देश सेवा के लिए आगे आने का न्यौता भी दिया। मैराथन में 15 साल तक के लड़के, लड़कियों व 15 साल से ऊपर की लड़कियों व औरतों के लिए 5 किलोमीटर एवं 15 साल र्से पर वाले लड़कों के लिए 10 किलोमीटर की मिनी मैराथन प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान विजेताओं को मेडल, सर्टिफिकेट एवं इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें