लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित फुटवाल आई लींग में हिस्सा लेते खिलाड़ी।
- फोटो : LUDHIANA
फुटबॉल हीरो आई लीग के तहत मंगलवार को गुरु नानक स्टेडियम में मोहन बागान और पंजाब के बीच फुटबॉल मैच खेला गया। इसमें दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई, मैच इतना जबरदस्त था कि कोई भी टीम मुकाम तक नहीं पहुंच सकी। मैच का परिणाम ड्रा रहा। मैच में दोनों ही टीमों को 1-1 पॉइंट मिला। इसके साथ ही पंजाब एक पायदान ऊपर पहुंचते हुए लीग टेबल के दूसरे स्थान पर काबिज हो गई।
मैच की शुरूआत पंजाब टीम की तरफ से की गई, जिसमें आक्रामक रुख अपनाते हुए मोहन बागान के गोलपोस्ट पर लगातार हमले किया। मैच के पहले हाफ के 20 वें मिनट में पंजाब के खिलाड़ीडीका ने एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद बचे हुए समय में मोहन बागान ने गोल करने की कई कोशिश की, लेकिन उसकी यह कोशिश अपने मुकाम तक नहीं पहुंच सकी।
फुटबॉल मैच के दूसरे हाफ की शुरूआत में दोनों ही टीमों ने बढ़िया प्रदर्शन किया। आखिरी क्षणों में पहुंच चुके मैच में पंजाब का पलड़ा पूरी तरह से हावी नजर आ रहा था, लेकिन 87वें मिनट में मोहन बागान के खिलाड़ी सुबह बोस ने एक गोल दागकर मैच को बराबरी पर लाकर खड़ा दिया।
मैच ड्रॉ होने के बाद दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिला। मैच खत्म होने केबाद पंजाब टीम के कोच और खिलाड़ी काफी संतुष्ट नजरआए और उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत बड़ा मैच था। हमारी टीम ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी तरफ मोहन बगान के कोच और खिलाड़ियों ने भी मैच ड्रा होने पर राहत की सांस लेते हुए कहा कि अपने घर में हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता है।