फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशांत किशोर के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का तीसरा साथी भी गिरफ्तार, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार प्रशांत किशोर के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीसरे साथी को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को सोमवार लुधियाना की अदालत में पेश किया गया। वहां उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इससे पहले पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 11 मई को थाना डेहलो प्रभारी सुखदेव सिंह को सूचना मिली कि राजेश कुमार उर्फ भसीन वासी गोकल विहार, गली नंबर चार बोहड़ा वाला शिवाला बटाला रोड अमृतसर और रजत कुमार उर्फ पीए उर्फ राजा उर्फ मदान वासी वधावा स्ट्रीट डबवाली (हरियाणा) हाल निवासी पीपियां वाली गली झबाल रोड अमृतसर और गौरव शर्मा उर्फ गोरा 88 फुटा रोड मजीठा रोड अमृतसर मिलकर राजनेताओं और आम लोगों को उच्च राजनेताओं से टिकट दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। वह अभी तक पंजाब में लगभग पांच करोड़ रुपये की ठगी कर चुके है। पुलिस सूचना के आधार पर 11 मई को जालंधर में छापामारी की, यहां पर अंबेडकर चौक से आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया। जबकि 13 मई को दूसरे आरोपी रजत कुमार उर्फ पीए को फगवाड़ा से चोरी की गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया। इनका तीसरा साधी गौरव कुमार फरार चल रहा था, जिसे सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें