फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार वर्चुअल होगा पीएयू का किसान मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को देखते पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी लुधियाना इस बार वर्चुअल तरीके से किसान मेला आयोजन करने जा रही है। खेती माहिरों की तरफ से किसानों को घर बैठे सोशल मीडिया के माध्यम से पूरी जानकारी दी जाएगी। ताकी कोरोना संक्रमण के चलते उन्हें पीएयू में आने की जरूरत ही न रहे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते मार्च माह के दौरान आयोजित होने वाले किसान मेले को पीएयू ने रद्द कर दिया था। किसान मेले में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से किसान पहुंचते है। वर्चुअल मेले की तैयारी में खेती माहिर जुट चुके है। क्योंकि एक माह तक लगातार किसानों को सभी जानकारी मोबाइल पर मुहैया करवाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि साल 1967 में किसान दिवस के मौके गुरदासपुर में किसान मेले की शुरुआत हुई थी। यह मेला साल में दो बार लगाया जाता है। इसमें एक रवि और दूसरा खरीफ फसल के समय लगता है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से किसान पहुंचते है। साल 2019 के सितंबर माह के दौरान आयोजित किसान मेले में तीन लाख किसान मेले में पहुंचे थे।
किसान मेले में किसानों को जहां फसलों की नई तकनीक की जानकारी दी जाती है। वहीं खेती से जुड़ी विभिन्न कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन करती है। किसानों को इस मेले में कई तरह के नए बीज खरीदने का मौका भी मिलता है। मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण की शुरुआत होते ही पीएयू ने किसान मेले का आयोजन नहीं किया है। अब सितंबर में लगने वाले किसान मेले को लेकर पीएयू माहिर वर्चुअल तरीके को अपनाने जा रहे है।
विज्ञापन

इन माध्यमों से मिलेगी जानकारी
पीएयू वाइस चांसलर डॉक्टर बलदेव सिंह बताते है कि जरूरत ही हर आविष्कार की जननी है। कोरोना संक्रमण को देखते पीएयू वर्चुअल तरीके से किसान मेला आयोजित करेगा। इसमें किसानों को पीएयू किसान एप, पीएयू किसान पोर्टल, पीएयू फॉर्मर इनपुट, खेती संदेश, पीएयू एग्रो एडवाइजरी बुलेटिन, वेबिनार, फेसबुक और मोबाइल ग्रुप में जानकारी दी जाएगी। इसका मकसद किसानों को फसलों के संबंध में पूरी जानकारी मुहैया करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें