फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों ने घेरी शिक्षा मंत्री की कोठी

विज्ञापन
संगरूर में शिक्षा मंत्री की कोठी का घेराव करते अभिभावक। - फोटो : SANGOOR
विज्ञापन
निजी स्कूलों की ओर से मांगी जा रही फीस से परेशान अभिभावकों ने पंजाब पेरेंट्स एसोसिएशन और भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री विजयइंदर सिंगला की कोठी का घेराव किया। प्रदर्शन में संगरूर, बरनाला, मानसा, बठिंडा समेत अन्य कई जिलों से अभिभावक शामिल हुए।
विज्ञापन

घेराव से पहले अभिभावकों ने धूरी रोड आरयूबी के नीचे एक विशाल इकट्ठ करके धरना दिया। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि सरकार निजी स्कूलों के पक्ष में बैठ गई है। इस कारण स्कूल वालों ने उन्हें पहले से ही ज्यादा परेशान करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण विश्व में आर्थिक मंदी आ गई है। ऐसे में निजी स्कूल अभिभावकों पर फीस देने का दबाव बना रहे हैं। एक अभिभावक ने कहा कि उन्होंने अपने बच्चों की फीस 48 हजार रुपये कर्ज लेकर भरी है। उन्हें अब यह डर सता रहा है कि अगले सेशन की फीस कैसे भरेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री इस मामले में स्कूलों वालों का पक्ष ले रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को स्वीकार न किया गया तो वह पटियाला की तरफ रुख करेंगे। अंत में एक मांगपत्र कैबिनेट मंत्री के नुमाइंदे को दिया गया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मंत्री की कोठी की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें