फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में सोशल डिस्टेंस से अदा की गई नमाज

विज्ञापन
लुधियाना की जामा मस्जिद में सोशल डिस्टेंस के साथ नमाज अदा करते मुस्लिम। - फोटो : LUDHIANA
विज्ञापन
करोना वायरस के संकट के मद्देनजर सोशल डिस्टेंस के साथ शनिवार फील्ड गंज चौक स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद समेत अन्य सभी मस्जिदों में ईद-उल-अजहा (बकरीद) कि नमाज अदा की गई। वहीं कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के प्रधान सरदार प्रितपाल सिंह, विधायक सुरिंदर डावर, राकेश पांडे, संजय तलवार, कुलदीप सिंह वैद, पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया ने बधाई संदेश भेजा।
विज्ञापन

शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि अल्लाह के प्यारे नबी हजरत इब्राहीम ने इंसानों को सबक दिया कि अगर वक्त आए तो अपनी जान से प्यारी चीज भी अल्लाह की राह में कुर्बान करने से न घबराओ। लुधियानवी ने कहा कि दीन-ए-इस्लाम की इसी प्रेरणा से भारत के मुसलमानों ने देश को आजाद करवाने के लिए अंग्रेजों से टक्कर लेते हुए हजारों कुर्बानियां दी थी। उन्होंने कहा कि आज भी अगर देश को जरूरत पड़ी तो मुसलमान कुर्बानी देने को तैयार है। शाही इमाम ने कहा की आज का दिन बरकत और रहमत वाला है, दुआ कबूल होती है और अल्लाह का हुक्म है कि ईद के दिन गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की जाए। शाही इमाम ने नमाजियों से कहा कि ईद के दिन इस बात का ख्याल रखा जाए कि कोई भी पड़ोसी चाहे वह किसी भी धर्म का हो भूखा ना रहे।
नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि इस्लाम के पर्व इबादत और नेकी की राह दिखाते हैं। हम साल भर रोजाना पांच नमाज अदा करते हैं और ईद के दिन छह नमाज अदा करते है। उस्मान लुधियानवी ने कहा कि कुर्बानी के इस दिन हम सब इस संकल्प को दोहराते हैं कि अगर देश और कौम को जरूरत पड़ी तो हम पीछे नहीं रहेंगे। इस अवसर पर पंजाब पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गए थे। डीसीपी लॉ एंड आर्डर अश्वनी कपूर, एडीसीपी वन दीपक पारेख, एसीपी सेंट्रल सरदार वरियाम सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें