फतेहगढ़ साहिब। पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत, पनग्रेन पंजाब के अध्यक्ष डॉ. तेजपाल सिंह गिल ने फतेहगढ़ साहिब और अमलोह स्थित पनग्रेन गोदामों का औचक निरीक्षण किया।जांच के दौरान उन्होंने गोदामों में लगे गेहूं का निरीक्षण किया और पिछले 10-12 वर्षों से बड़ी मात्रा में रखे अनुपयोगी माल की नीलामी न होने का गंभीर संज्ञान लिया। इसके बाद अध्यक्ष ने अमलोह स्थित पनग्रेन गोदामों का भी निरीक्षण किया और वहां नीलामी योग्य माल का बड़ा भंडार पाया।
चेयरमैन डॉ. तेजपाल सिंह गिल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पिछले 10-12 वर्षों से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले बारदाना, तिरपाल व अन्य वस्तुओं की नीलामी न होने के कारण काफी जगह पर अतिक्रमण हो गया है और पनग्रेन को इसके लिए काफी किराया देना पड़ रहा है। चेयरमैन ने बताया कि सूचना के आधार पर उन्होंने तथ्यों की पुष्टि के लिए फतेहगढ़ साहिब व अमलोह स्थित गोदामों का निरीक्षण किया और सूचना काफी हद तक सही पाई गई। वह जल्द ही खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निदेशक व कैबिनेट मंत्री को इस मामले से अवगत कराएंगे।
-
फोटो कैप्शन: फतेहगढ़ साहिब में पनग्रेन पंजाब के अध्यक्ष डॉ. तेजपाल सिंह गिल ने पनग्रेन गोदामों का औचक निरीक्षण करते हुए।