फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में हादसा: तेज बरसात के कारण पलटी पीआरटीसी की बस, एक महिला की मौत, 24 घायल

Tue, 27 Aug 2024 11:16 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पीआरटीसी फरीदकोट डिपो की बस हरियाणा के डबवाली से बठिंडा आ रही थी। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे जब बस गांव पथराला में निर्माणाधीन कंक्रीट सड़क पर पहुंची, तो अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते बस ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और अचानक बस बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
बठिंडा में हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा में डबवाली नेशनल हाईवे पर स्थित गांव पथराला में मंगलवार दोपहर बाद पीआरटीसी फरीदकोट डिपो की एक बस पलट गई। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब 24 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें डबवाली और सिरसा के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन बठिंडा-डबवाली नेशनल हाईवे पर बारिश के कारण यह भयानक हादसा हुआ है। बारिश तेज होने के कारण बस संचालक बस से संतुलन खो बैठा और बस सड़क पर पलट गई। इसमें एक महिला जसविंदर कौर निवासी गांव लोहारा जिला श्री मुक्तसर साहिब की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीआरटीसी फरीदकोट डिपो की बस हरियाणा के डबवाली से बठिंडा आ रही थी। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे जब बस गांव पथराला में निर्माणाधीन कंक्रीट सड़क पर पहुंची, तो अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते बस ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और अचानक बस बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को इलाज के लिए डबवाली और सिरसा के सरकारी अस्पताल में भेजा गया। वहीं, पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है। मृतक महिला के शव को सिविल अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें