फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में साबुन के डिब्बे चोरी करने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। तालाब बाजार इलाके में दुकान से साबुन के डिब्बे चोरी करके ले जा रहे युवक को लोगों ने दबोच लिया। लोगों ने पहले उसकी जमकर धुनाई की और फिर उसे थाना कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पक्खोवाल रोड स्थित पंजाब माता नगर निवासी संदीप जैन की शिकायत पर नेताजी नगर निवासी प्रीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेशकर एक दिन का रिमांड हासिल कर लिया है।
विज्ञापन

संदीप जैन ने पुलिस को बताया कि उसकी तालाब बाजार रोड पर कॉस्मेटिक की दुकान है। 25 मई के दिन डव साबुन की तीन पेटियां किसी ग्राहक को देने के लिए बांध कर बाहर रखी हुईं थीं। मगर जब थोड़ी देर बाद देखा तो तीनों पेटियां वहां से गायब पाई गईं। इधर-उधर चेक करने पर देखा कि आरोपी तीनों पेटियां उठाकर ले जा रहा था। दुकान पर काम करने वाले लड़कों ने शोर मचाकर लोगों को जमा किया और लोगों ने उसे पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई की। थाने की अतिरिक्त प्रभारी मनिंदर कौर ने कहा कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें