फोकल प्वाइंट स्थित बाबा मुकंद सिंह नगर इलाके में अज्ञात हत्यारों ने तेजाधार हथियार से मजदूर की हत्या कर दी। मृतक की पहचान केशव (22) के रूप में हुई है।
घटना का पता उस समय चला जब सोमवार की सुबह उसका शव गेट के पास ही खून से लथपथ पड़ा हुआ था। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस जांच में पता चला कि केशव के गले पर भी निशान पाए गए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने केशव का गला भी दबाया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह ने बताया कि केशव मूल रूप से उत्तरप्रदेश के जिला खुशीनगर का रहने वाला था। यहां पर वह एक फैक्टरी में काम करता था।
फैक्ट्री मालिकों ने फैक्टरी से कुछ दूरी पर मजदूरों के लिए कमरे बना रखे थे। केशव उन्हीं में से एक कमरे में रहता था। देर रात को वह काम से वापिस आया तो खाना खाकर अपने कमरे में सो गया, जबकि उसके साथी अपने अपने कमरे में सो गए।
देर रात को अज्ञात लोगों ने केशव के सिर पर तेजधार हथियार से वार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और उसकी हत्या कर फरार हो गए। सोमवार की सुबह दरवाजे के पास ही केशव का शव पड़ा देखा गया।
पड़ोसी युवक ने बताया कि रात को मारपीट और किसी शोर की आवाज भी नहीं आई। इंस्पेक्टर ने कहा कि मामला रंजिशन हत्या का लगता है। हत्यारों ने गला भी दबाया है और उसके सिर पर तेजधार हथियार से भी वार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।