फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साथियों संग नछत्तर सिंह फिर गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल बनाने का झांसा देकर युवती से दुराचार करने के मामले में गिरफ्तार पंजाबी गायक नछत्तर गिल और उसके दोनों साथियों चरणजीत सिंह चन्नी और राजदीप सोही को पुलिस ने सोमवार को दोबारा अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


अदालत में पेशी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। इससे पूर्व रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस पंजाबी गायक सहित तीनों आरोपियों के पास से कुछ भी बरामद नहीं कर सकी।

पुलिस को अब भी आरोपियों के चौथे साथी राजा की तलाश है। इसके लिए कई स्थानों पर छापामारी की गई है। राजा के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। 
विज्ञापन


थाना पीएयू की पुलिस के अनुसार आरोपियों को रिमांड पर लेने के पीछे उद्देश्य यह था कि आरोपियों के पास से पीड़िता द्वारा बताई गई एमएमएस वीडियो क्लिप और पैन ड्राइव बरामद की जाय, लेकिन आरोपियों से कुछ भी बरामद नहीं हो सका। पुलिस नछत्तर गिल, चरणजीत सिंह और राजदीप सोही के चौथे फरार साथी राजा की तलाश में छापामारी की थी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सका।

युवती ने आरोप लगाया था कि पंजाबी गायक नछत्तर गिल ने फैशन शो के दौरान उससे नंबर लिया था और बाद में फोन कर उसे मॉडल बनाने का झांसा दिया।

आरोपी ने उसे फोटो शूट के बहाने चंडीगढ़ स्थित एक होटल में बुला लिया और वहां पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर उसे पिलाने के बाद उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें