फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला पुलिस से मुठभेड़ में घायल

Sat, 17 Jan 2026 10:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बठिंडा। जिले के एक व्यापारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जिले के गांव कटार सिंह वाला में सुनसान जगह खेतों वाले रास्ते पर आरोपी को घेरा। आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर गोली मारी। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तलवंडी साबो निवासी गुरसेवक सिंह ने एक व्यापारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश की जा रही थी। शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गांव कटार सिंह वाला इलाके में मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा हुआ देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह पुलिस की कड़ी निगरानी में है। पुलिस ने मौके से हथियार बरामद किए जाने की भी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ज्योति यादव ने बताया कि रंगदारी मांगने जैसे संगीन अपराधों के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। ऐसे अपराधियों से सख्ती से निपटा जाएगा। मामले में अन्य कड़ियां भी जोड़ी जा रही हैं और यह जांच की जा रही है कि इस वारदात के पीछे आरोपी का अन्य साथी या गिरोह तो शामिल नहीं है। जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें