फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: अयोध्या से किडनैप हुई थी नाै साल की बच्ची, 18 घंटे बाद लुधियाना स्टेशन से बरामद; आरोपी काबू

Sun, 17 Aug 2025 02:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

 यूपी पुलिस की टीम चुपचाप लुधियाना स्टेशन पहुंची और जीआरपी को मामले की भनक तक नहीं लगने दी। पुलिस ने आरोपी को काबू करके बच्ची को बरामद कर लिया और बिना देरी किए दोनों को अपने साथ अयोध्या ले गई।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से किडनैप हुई नाै साल की एक बच्ची को यूपी पुलिस की टीम ने वारदात के करीब 18 घंटे बाद शनिवार देर शाम लुधियाना स्टेशन से बरामद किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उसका पीछा करते हुए लुधियाना पहुंच गई। हालांकि आरोपी बचकर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे काबू करके बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यूपी के औरंगाबाद निवासी जोगिंदर के रूप में हुई, जो बच्ची को टॉफी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था।

बच्ची के अगवा होने की जानकारी मिलते ही टीमें गठित कीं गई और संयुक्त रूप से बच्ची की तलाश शुरू की गई। इन टीमों ने अयोध्या के गांव और आसपास के इलाकों में लगे 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिनमें से एक फुटेज में आरोपी बच्ची को ई-रिक्शा में बैठाकर ले जाते हुए नजर आया। इसके बाद रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और टोल प्लाजा पर लगे कैमरों की जांच की गई। इससे आरोपी की लोकेशन का सुराग मिला और पुलिस ने आरोपी का पीछा करते हुए लुधियाना स्टेशन पर दबिश दी।
विज्ञापन


यूपी पुलिस की टीम चुपचाप लुधियाना स्टेशन पहुंची और जीआरपी को मामले की भनक तक नहीं लगने दी। पुलिस ने आरोपी को काबू करके बच्ची को बरामद कर लिया और बिना देरी किए दोनों को अपने साथ अयोध्या ले गई। उधर जीआरपी के एसएचओ पलविंदर सिंह का कहना था कि कई बार दूसरे राज्यों या जिलों की पुलिस किसी अपराधी को लोकेट करती है और ट्रेन से उतरते ही दबोच लेती है। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ और किसी ने जीआरपी को सूचित नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें