स्वतंत्रता दिवस पर लुधियाना की पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी में स्वतंत्रता सेनानी और शहीद परिवारों के लिए रखे गए सरकारी सम्मान समारोह में जबरदस्त हंगामा हो गया।
स्वतंत्रता सेनानी आश्रित संघ पंजाब के जिला प्रधान चेतनदीप सिंह और प्रेस सचिव मंदीप सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को डीसी लुधियाना हिमांशु जैन ने संघ के साथ बैठक करके कहा था कि स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान समारोह के लिए प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। समागम में स्वतंत्रता सेनानी और शहीद परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। एडीसी आरपी सिंह को प्रबंधक लगाया गया है, लेकिन सम्मान समारोह में परिवारों के बैठने के लिए कुर्सियां भी कम पड़ गई। धूप से बचने के लिए टेंट भी छोटा पड़ गया।
सुबह 8 बजे से बैठे परिवारों के लिए खाने पीने का भी प्रबंध भी पुख्ता नहीं था। एक छोटी बोतल देने के बाद लोगों को पानी भी नहीं मिला। तोहफे और सम्मान चिन्ह भी कम पड़ गए। इस नाराजगी में, जिन्हें तोहफे और सम्मान चिह्न मिला, उन्होंने भी इन्हें फेंक दिया।
यह भी पढ़ें: विभाजन की विभीषिका: जिस ट्रेन में पाकिस्तान से आई थीं लाशें.. उसके गार्ड के परिवार की यादों में आज भी दहशत