फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तसर का पालप्रीत एनबीए के लिए चयनित 

Wed, 29 Jun 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना में पंजाब बास्केटवाल एसोसिएशन की ओर से सम्मनित किए गए खिलाड़ी अपने साथियों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री मुक्तसर साहिब के 22 वर्षीय पालप्रीत सिंह बराड़ का नेशनल बास्केटबाल एसोसिएशन में चयन हो गया है। लुधियाना के सतनाम सिंह के बाद एनबीए के लिए चुने जाने वाले पालप्रीत दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। पालप्रीत एक जुलाई को अमेरिका के लिए रवाना होंगे। वहां पर वे एनबीए के माहिर कोच से ट्रेनिंग लेंगे, फिर लीग में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


उनकी इस उपलब्धि पर पंजाब बास्केटबाल एसोसिएशन ने गुरु नानक देव स्टेडियम के बास्केटबाल कोर्ट में समारोह आयोजित कर उनका सम्मान किया। इसके अलावा एसोसिएशन ने अन्य खिलाड़ी हरसिमरजीत सिंह को भी सम्मानित किया। हरसिमरन ने कतर में 18 से 22 जून तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल कैंप में हिस्सा लिया था। इस कैंप में विभिन्न देशों के चुनिंदा 37 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

पालप्रीत सिंह छह साल से लुधियाना बास्केटबाल अकादमी (एलबीए) में ट्रेनिंग ले रहे थे। कई प्रतियोगिताओं में उन्होंने अपनी काबलियत का लोहा मनवाया। पालप्रीत ने कहा कि एनबीए डी-लीग में चुने जाने पर वे काफी खुश हैं। अब वे अमेरिका में 45 दिन का ट्रेनिंग कैंप लगाएंगे। पालप्रीत ने भारतीय बास्केटबाल टीम के सदस्य के तौर पर एशियन खेल, लुसोफोनिया गेम्स और सार्क खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया है। 
विज्ञापन


पालप्रीत ने पहले बास्केटबाल के प्रसिद्ध कोच सुब्रमण्यम के पास कोचिंग भी की। पालप्रीत का चुनाव एनबीए की ओर से भारत में चलाई गई प्रतिभा तलाश मुहिम के तहत हुआ, है। इसके लिए उनका ट्रायल लिया गया था। पंजाब बास्केटबाल एसोसिएशन के महासचिव तेजा सिंह धालीवाल का कहना है कि पालप्रीत सिंह ने खेल की बारीकियों को समझकर अपनी प्रतिभा को बुलंदियों पर पहुंचाया है। उनमें सीखने की ललक आज भी बरकरार है। सतनाम के बाद पालप्रीत का एनबीए में जाना गर्व की बात है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें