फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक इंसाफ पार्टी प्रमुख की गिरफ्तारी को लेकर राष्ट्रीय महिला कमिश्न ने कमिश्नरेट पुलिस को लताड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। लोक इंसाफ पार्टी प्रमुख और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारी को लेकर राष्ट्रीय महिला कमीशन आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा कमिश्नरेट पुलिस पर जमकर बरसीं। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस से जवाब तलबी भी की। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि पुलिस ने अभी तक दुष्कर्म के आरोपी की अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं किया।
विज्ञापन

उन्होंने माना कि इस मामले में पहले राजनीतिक दबाव था। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पूरे देश में सबसे ज्यादा खराब है। इस दौरान सिमरजीत सिंह बैंस पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली पीड़िता ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए।
महानगर के सर्किट हाउस में महिला जन सुनवाई के लिए पहुंचे चेयरपर्सन ने मीडिया को बताया कि 65 केसों की सुनवाई हुई है और इसके अलावा और भी कई केस हैं। हालांकि उन्होंने अफसोस प्रकट किया कि कई मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली काफी बुरी रही है। ऐसे हालात उन्हें मोहाली में मिले है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बैंस पर मामला दर्ज कराने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया कि महिला ने सवाल खड़े करते कहा कि अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं की। चुनाव के दौरान मामले के आरोपी बैंस ने कई रैली की पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। अदालत की ओर से एक मामले में पूर्व विधायक बैंस को भगौड़ा करार दे दिया गया है पर अभी तक पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें