फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: दोस्त के साथ मिल मां ने बेटी के प्रेमी को उतारा मौत के घाट, लाश के पास फेंका पति का मोबाइल

Fri, 23 Sep 2022 12:46 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

डीएसपी बुढलाडा अमरजीत सिंह ने मामले की जांच की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अमनदीप कौर रहमान खान को बेटी से उसके संबंध होने के चलते मारना चाहती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मानसा जिले के गांव गुरने कलां के एक खेत की मोटर पर मिले युवक के शव का मामला पुलिस ने कुछ घंटों में ही सुलझा लिया है। हत्या का कारण बेटी का प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। मां ने अपने दोस्त और उसके साथी  के साथ मिलकर अपनी बेटी के प्रेमी को तेजधार हथियारों से मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन

पुलिस कप्तान डॉ. बाल कृष्ण सिंगला ने बताया कि 21 सितंबर को थाना सदर बुढलाडा प्रभारी के पास रुकसाना ने बयान लिखवाया था कि उनके बेटे रहमान खान उर्फ अरमान खान (20) को उसके ही गांव के जीवन सिंह, बलकरन सिंह और अमनदीप कौर ने मौत के घाट उतार दिया है।
 

डीएसपी बुढलाडा अमरजीत सिंह ने मामले की जांच की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अमनदीप कौर रहमान खान को बेटी से उसके संबंध होने के चलते मारना चाहती थी।

 

इसके अलावा अमनदीप कौर के जीवन सिंह के साथ संबंध भी थे। वह हत्या के स्थान पर अपने पति का चोरी मोबाइल फेंक कर उसे इस मामले में फंसाना चाहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें