फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना से कारीगरों को दी नई पहचान : ढिल्लों

Mon, 09 Nov 2026 06:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों सोमवार को बाबा विश्वकर्मा भवन पहुंचे। उन्होंने इस अवसर पर समस्त कारीगरों, मिस्त्रियों, लोहारों, बढ़इयों तथा मेहनतकश भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि यह दिन केवल पूजा-अर्चना का नहीं बल्कि हाथों के हुनर और श्रम के सम्मान का प्रतीक है। भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम शिल्पकार एवं इंजीनियर माना जाता है। उनका संदेश है कि जो अपने हाथों से कुछ रचता है वही समाज का वास्तविक निर्माता है। ढिल्लों ने गुरु साहिबान के किरत करो, नाम जपो, वंड छको संदेश का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पंजाब की धरती की पहचान मेहनत और परिश्रम से है तथा कारीगर इसकी रीढ़ हैं। उन्होंने अफसोस जताया कि दशकों तक इन मेहनतकश हाथों को केवल बधाइयां मिलीं, आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पाईं।
विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा योजना
प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने कहा कि पीएम मोदी ने इस सोच को बदलने का काम किया है। पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों को पहचान पत्र मिल रहे हैं। उन्हें कौशल प्रशिक्षण और आधुनिक औजारों के लिए सहायता दी जा रही है। सस्ती दरों पर ऋण भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। पीएम मोदी का संदेश है कि कारीगर सहायता का मोहताज नहीं, बल्कि देश के निर्माण में भागीदार हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पंजाब के प्रत्येक कारीगर से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस कार्य में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि पंजाब को दोबारा खुशहाल बनाना है तो इसकी शुरुआत कुशल हाथों के सम्मान से करनी होगी। उन्होंने जरूरतमंदों को सिलाई मशीनें भी बांटीं। बाबा विश्वकर्मा भवन की प्रबंधक समिति ने केवल सिंह ढिल्लों का विशेष सम्मान किया। इस मौके पर कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें