फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-मोदी हैं झूठ का पुलिंदा : राज बब्बर

Thu, 24 Apr 2014 07:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी और अभिनेता राज बब्बर ने कहा कि पंजाब में कोई मोदी फैक्टर नहीं चलेगा। पंजाब की जनता अकाली दल भाजपा की सरकार से काफी परेशान है।
विज्ञापन



रेत नशा और अन्य कारणों के चलते अकाली भाजपा सरकार को इस बार वोट नहीं मिलेंगे। भारतीय जनता पार्टी और उनके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार दोनों ही झूठ का पुलिंदा है।


उन्होंने कहा कि वाराणसी में वीरवार को मोदी ने कहा है कि उन्हें गंगा मैया ने बुलाया है, गंगा मैया ने ही उनके मुंह में से सच निकलवा दिया कि वह आम आदमी को नहीं बल्कि मिडिल क्लास के लोगों को फायदा पहुंचाते है। मोदी ने वहां कहा है कि गुजरात में पतंग का कारोबार सिर्फ 35 करोड़ रुपये का था अब वह सात सौ करोड़ रुपये का हो गया है। उन्होंने कहा कि जमीनी हालात यह है कि गुजरात में आज भी कारीगर झुग्गी झोंपड़ियों में पतंग बना रहे है। अगर पतंग का कारोबार सात सौ करोड़ का हो गया है तो लोग झुग्गी में काम क्यों हो रहा है। इससे साफ है कि मोदी झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन




राज बब्बर वीरवार को लुधियाना से कांग्रेस प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू के हक में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। वह रोड शो के दौरान आजाद प्रत्याशी सिमरजीत सिंह बैंस के गढ़ में लोगों से मिले और बिट्टू के हक में वोट करने की अपील की। इस दौरान लोगों ने जगह जगह पर उनका स्वागत किया। लोगों ने घरों की छतों से फूल बरसाए।



रोड शो आत्म नगर विधानसभा के संगीत सिनेमा से शुरू होकर पूरे आत्म नगर हलके में किया गया। रोड शो के दौरान संगीत सिनेमा, भगवान चौक, जैमल रोड होते हुए जनता नगर, जनता नगर चौक में दफ्तर का उद्घाटन कर गुरु नानक स्कूल रोड, कोट मंगल सिंह चौक से होते हुए बेदी चौक में खत्म हुआ। रोड शो के दौरान राज बब्बर को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान पवन दीवान, अशोक पराशर पप्पी सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें