फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के भाई को प्रेमी ने किया अगवा

Tue, 22 Apr 2014 09:56 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक युवती के भाई को उसका प्रेमी अगवा कर फरार हो गया। आरोपी ने फोन पर युवती के परिजनों को कहा कि वह बेटे के बदले में अपनी बेटी उसे दे जाएं।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर जतिंदर पाल सिंह और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  

युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी आरोपी जतिंदरपाल सिंह के साथ दोस्ती थी। आरोपी की मां दोनों की शादी के लिए नहीं मानी तो आरोपी ने उसकी शादी अपने मामा के साथ करवा दी।
विज्ञापन


आरोपी ने दो दिन बाद युवती को मायके जाने की सलाह दी। इसके बाद वह आरोपी जतिंदर पाल के साथ फगवाड़ा में रहने लगी। कुछ समय बाद उसने आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो उसने साफ मना कर दिया।

इसपर वह कुछ दिन पहले अपने मायके में आकर रहने लगी और अपने सभी फोन बंद कर दिए। जब आरोपी की उससे बात नहीं हो पाई तो सोमवार को आरोपी उसके घर में अपने चार साथियों समेत आ धमका।
विज्ञापन


वहां जब वह नहीं मिली तो आरोपी उसकी मां को बंधक बनाकर उसके छोटे भाई अमनदीप सिंह को अगवा कर फरार हो गया।

एएसआई बलकार सिंह ने कहा कि अभी अपहरणकर्ताओं के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें