लुधियाना। पंजाब इंटरनेशनल फैशन वीक-2013 के दूसरे दिन लुधियाना की फैशन डिजाइनर सोनू गांधी के माया जाल को देख फै शन प्रेमी चकित हो गए।
इस अवसर पर खूबसूरत मॉडल्स ने रैंप कर कैटवॉक कर माया थीम के तहत सोनू की ओर से डिजाइन किए गारमेंट्स प्रदर्शित किए। सोनू की शो स्टॉपर बॉलीवुड अभिनेत्री मौशमी उदेशी रही। फैशन वीक के दूसरे दिन सोनू गांधी के अलावा भोपाल के मुमताज खान और मुंबई की रियाज ने अपने ड्रेसेज के जलवे बिखेरे।
दूसरे दिन के फैशन शो की शुरूआत सोनू गांधी के कलेक्शन के साथ हुई। इस दौरान विवाह शादी के दौरान हर समारोह के लिए डिजाइन की ड्रेस लहंगा, शरारा, साड़ी, फ्यूजन राउंड इत्यादि ड्रेसों का माडलों ने प्रदर्शन किया। सोनू के कलेक्शन में रंगों पर काफी ध्यान दिया गया।
बातचीत में डिजाइनर सोनू ने कहा कि उन्होंने इस कलेक्शन को लोगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने का प्रयास किया है। इसमें ब्लेंडिंग एवं फ्यूजन पर फोकस किया गया है।
उधर, बातचीत में अदाकारा एवं मॉडल मौसमी ने कहा कि शीघ्र ही उनकी आर्ट फिल्म प्रकाष्ठा रिलीज होने वाली है। इसके अलावा गांव की डांसर पर बनी एक अन्य फिल्म बिजली रानी में भी वह अभिनय कर रही है।
इसके बाद डिजाइनर मुमताज खान ने अपनी कलेक्शन जलसा पेश की। इसमें चटक रंग और प्रिंट्स की छटा दिखाई दी। इसमें पारंपरिक कला एवं आधुनिकता का संगम देखने को मिला।
अंत में डिजाइनर रियाज एवं रेशमा ने अपनी कलेक्षन को पेश किया। उनके इस शो की शोस्टॉपर अभिनेत्री दिव्या दत्ता थी। इस कलेक्शन में भी भारतीय पारंपरिक परिधानों को आधुनिक स्टाइल में ढाल कर पेश किया गया।