फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल एप वॉच आउट हादसे रोकने में सहायता देगा

Wed, 24 Aug 2016 03:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
mobile application - फोटो : concept photo
विज्ञापन
अब दुर्घटनाओं को कम करने में मोबाइल एप सहयोगी बनेगा।
विज्ञापन


एंड्रॉयड बेस्ड एप के प्रयोग से ड्राइविंग करते समय ही मोबाइल पर पता लग जाएगा कि आगे दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। लुधियाना में एंड्रॉयड बेस्ड एप वॉच आउट लांच हुआ। इस एप के जरिए ड्राइवर को 500 मीटर पहले ही पता चल जाएगा कि वह शहर के दुर्घटना संभावित क्षेत्र यानी ब्लैक स्पॉट के करीब है। 
विज्ञापन


वेबमॉब सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने इस एप को तैयार किया है। कंपनी के डॉयरेक्टर नितिन गुप्ता, वेबमॉब सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस के मीडिया हेड मयंक और जीनियस स्कवैड्स के एमडी प्रीत क्वात्रा ने एप की बारीकियां समझाईं। नितिन ने कहा कि लुधियाना ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर में कुल 33 ब्लैक स्पाट्स चिन्हित किए गए हैं। साथ ही लुधियाना ग्रामीण के 3 ब्लैक स्पॉट्स भी चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस एप के उपयोग से शुरू में सड़क दुर्घटनाओं में 10 से 20 फीसदी की कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें