फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह से लापता बच्चे का शव पाइप में मिला

Mon, 02 Dec 2013 10:58 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तसर में एक सप्ताह पहले घर से घूमते हुए गुम हुए गांव भुट्टीवाला की ढाणी उदेकरणीया के जिमींदार जसकरन सिंह बराड़ के डेढ़ वर्षीय पुत्र एकम का शव सोमवार की देर शाम घर के निकट ही पानी की पाइप से बरामद हुआ।
विज्ञापन


शाम को पाइप से दुर्गंध आने पर जांच किए जाने पर शव के पाइप में होने का पता चला।

 पिछले सोमवार को सुबह करीब दस बजे घर के पास से खेलते-खेलते एकम लापता हो गया था। एक सप्ताह तक उसका कुछ अता-पता नहीं चला। गुम हुआ एकम पुलिस तथा परिजनों के लिए पहेली बनकर रह गया था।

 इन अनसुलझी पहेली को सुलझाने के लिए जहां परिजनों ने अपनी तरफ से एकम को ढूंढकर लाने वाले को दो लाख रुपये देने की घोषणा कर दी थी, वहीं पुलिस प्रशासन ने भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह बाद सोमवार को देर शाम दुर्गंध उठने पर नहरी पानी की घर को आने वाली पाइप में ही बच्चे के फंसे होने की जानकारी लगी।

 घटना की सूचना मिलते ही विभिन्न अधिकारियों समेत एसएसपी सुरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

घटना की गहनता के साथ छानबीन की जाएगी। इससे यह पता लगाया जाएगा कि बच्चे की मौत खेलते हुए पाइप में फंसने से हुई है या किसी ने जान-बूझकर उसे मारा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें