फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: घर में काम करने वाली नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मालिक के बेटे और उसके दोस्त पर आरोप

Tue, 07 May 2024 10:48 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

14 वर्षीय लड़की फैक्टरी मालिक के घर पर सफाई का काम करती है। इस कारण वह वहीं रहने लगी। बेटी ने 3 मई को बताया कि 21 अप्रैल को मालिक के बेटे सैय्यम और उसके दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के हंबड़ा रोड स्थित ग्रीन सिटी इलाके में एक घर में काम करने वाली नाबालिग के साथ मालिक के बेटे और उसके एक दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे धमकियां दी कि वह किसी को भी कुछ न बताए। नाबालिग ने परिवार वालों को इसकी जानकारी उन्हें दी। इसके बाद नाबालिग के परिवार ने इसकी शिकायत थाना पीएयू की पुलिस को दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में नाबालिग की मां की शिकायत पर ग्रीन सिटी इलाके में रहने वाले सैय्यम और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी फैक्टरी मालिक के घर पर सफाई का काम करती है। इस कारण वह वहीं रहने लगी। बेटी ने 3 मई को बताया कि 21 अप्रैल को मालिक के बेटे सैय्यम और उसके दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने जब उनका विरोध किया किया तो उन लोगों ने उसे किसी को यह बात न कहने के लिए धमकाया। जांच अधिकारी एएसआई लखविंदर सिंह मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें