फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में होजरी फैक्ट्री जलकर राख, 70 से अधिक फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने पाया काबू

Wed, 07 Aug 2019 10:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
लुधियाना में फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाजवा नगर पुली के पास सेखेवाल रोड पर बुधवार सुबह चार मंजिला त्रिमूर्ति होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि फायर ब्रिगेड की 70 से ज्यादा गाड़ियों ने आठ घंटे की मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया। आग लगने से फैक्ट्री में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री मालिक प्रशांत कुमार ने बताया कि फैक्ट्री में जैकेट बनती है।

विज्ञापन


 इस कारण फैक्ट्री में पॉलिस्टर का धागा और कपड़ा बड़ी मात्रा में होता है। फैक्ट्री की पहली और दूसरी मंजिल पर कटाई और सिलाई होती है। तीसरी मंजिल पर कच्चा और तैयार माल पड़ा होता है। तीसरी मंजिल पर ही जनरेटर लगा हुआ है। रोजाना की तरह बुधवार सुबह आठ बजे फैक्ट्री में काम शुरू हो गया था। काफी हद तक फैक्ट्री का स्टाफ आ चुका था। 

सुबह लाइट चली गई तो तीसरी मंजिल पर पड़े जनरेटर को चला दिया गया। करीब नौ बजे लाइट आ गई तो जनरेटर बंद कर दिया गया। इसी दौरान स्पार्क हुआ और वहां से निकली चिंगारी से गोदाम में आग लग गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग फैल गई और फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर ऊपर आग बुझाने जाने लगे लेकिन आग काफी ज्यादा थी। सभी ऊपर जाने की बजाय नीचे आए और अंदर काम करने वाले सभी लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। आग से खिड़कियों के शीशे भी टूट गए और दीवारों पर दरारें आ गईं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें