फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: निहंगों के वेश में आए बदमाशों ने मछली विक्रेता से 7 हजार रुपये लूटे

Sat, 04 Oct 2025 09:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। जगरांव की दाना मंडी के पास मछली की रेहड़ी लगाने वाले बाबू लाल साहनी को निहंगों की वेश में आए 5 बदमाशों ने लूट लिया। आरोपियों ने बाबू लाल की पिटाई कर उसकी जेब से सात हजार रुपये लूट लिए। जगरांव सिटी पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चार किरपाण, दो मोबाइल फोन, 1700 रुपये और वारदात में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

बाबू लाल साहनी गांव बेलसंडी डीह जिला समस्तीपुर बिहार का रहने वाला है। वह 20 वर्षों से जगरांव स्थित सब्जी मंडी के पास टैणा सिंह के मकान में किराये पर परिवार समेत रह रहा है। बाबू लाल साहनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोजाना की तरह वह दाना मंडी के पास अपनी रेहड़ी लगाकर मछली बेच रहा था। इसी दौरान सहबाजपुरा दैड़ा का रहने वाला जसविंदर सिंह सुक्खा वहां आया। कुछ देर बाद बोलेरो में सवार तीन और लोग निहंगों के वेश में वहां पहुंचे। सभी ने उसे किरपाण के बल पर रुपये मांगे। मना करने पर उसकी पिटाई कर जेब से सात हजार रुपये लूट कर बोलेरो लेकर भाग निकले। केस के जांच अधिकारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि लूटपाट करने वाले 4 आरोपियों समेत बोलेरो के चालक पर भी मुकदमा दर्ज करके सभी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह सुक्खा निवासी सेहबाजपुरा दैड़ा, अजीत सिंह सोढ़ी निवासी ताजपुर रोड लुधियाना, भूपिंदर सिंह भिंदा निवासी ताजपुर रोड लुधियाना, गुरप्रीत सिंह निवासी गांधी नगर रामपुरा फूल और चरण सिंह निवासी सहबाजपुरा दैड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें